Changpeng Zhao 4 महीने की सजा के बाद उठे सवाल Binance के पूर्व CEO Changpeng Zhao CZ को फेडरल जज Richard Jones द्वारा हाल ही में 4 महीने जेल की सजा सुनाई गयी हैं। हालाँकि CZ को सुनाई 4 महिने की सजा को लेकर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट से जुड़े लोग और प्रोसिक्यूटर भी हैरान है, क्योंकि CZ को अमेरिकी मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों का उल्लंघन करने से जुड़े मामले में यह सजा सुनाई गई हैं।
इस सजा को लेकर क्रिप्टो मार्केट में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं, क्योंकि जिस तरह के आरोप Zhao पर लगे हैं उन्हें कम से कम 10 साल की सजा सुनाई जानी थी। यह सजा अधिक से अधिक 25 साल भी हो सकती थी, लेकिन सवाल यही उठता है कि Changpeng Zhao CZ को 4 महीने की सजा देकर जज और US अथॉरिटी क्या साबित करना चाहती हैं।
Read More- Crypto Hindi news
