![]()
Pi Coin को पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकार करेंगे Elon Musk Pi Coin वर्तमान में ट्रेंड में बना हुआ हैं, जिसके चलते इस टोकन की कम्युनिटी से जुड़े लोग, Pi Coin से जुड़ी हर संभावनाओं को सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों खबर चल रही है कि Pi Network के Pi Coin को बिलेनियर बिजनेसमेन और X के मालिक Elon Musk पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकार कर सकते हैं। हालाँकि सोशल मिडिया पर चल रहे इन रुमर्स में इस बात का खुलासा नहीं किया गया हैं कि सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म X के मालिक Elon Musk अपने मल्टीपल बिजनेस में से किस बिजनेस में पेमेंट ऑप्शन के रूप में Pi Coin को स्वीकार करेंगे।
हालाँकि Musk का Pi Coin से नाम जुड़ना केवल एक अफवाह ही है, क्योंकि न तो Musk की ओर से इससे जुड़ा कोई आधिकारिक बयान आया और न ही Pi Coin की टीम ने इस तरह की किसी बात के सच होने की मोहर लगाईं। हालांकि यह दो राय नहीं है कि Elon Musk क्रिप्टोकरेंसी लवर हैं और अक्सर ही Dogecoin को सपोर्ट करते नजर आते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से उन्होंने क्रिप्टो मार्केट से दूरी बना ली हैं और अब वे क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कम ही बात करते नजर आते हैं। इसके साथ ही Pi Coin की अभी कोई कीमत नही हैं, क्योंकि अभी इसका नेटवर्क मेननेट लॉन्च नहीं हुआ हैं। ऐसे में Musk का किसी ऐसे टोकन के साथ में जुड़ना नामुमकिन ही लगता हैं, जो अभी ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं।
Read More- Pi Network News
