
![]()
Shibarium के Hard Fork अपडेट से बढ़ सकती है Shiba Inu की कीमत Shiba Inu, एक लोकप्रिय मीम कॉइन है, जिसने क्रिप्टो मार्केट में काफी ध्यान आकर्षित किया है। मीम कॉइन ने एक बार फिर सबका ध्यान खिंचा है क्योकि Shiba Inu के layer-2 ब्लॉकचेन Shibarium ने सफलतापूर्वक एक हार्ड फोर्क को पूरा कर लिया है। सफल Bor hard fork के बाद, Heimdall hard fork के अपग्रेड का उद्देश्य Shibarium ब्लॉकचेन की ट्रांज़ैक्शन रिलायबिलिटी को बढ़ाना है।
Shiba Inu टीम ने ब्लॉक हाइट 4504576 पर हार्ड फोर्क के सफल समापन की सूचना दी है। बता दें फ्यूचर ग्रोथ और एडॉप्शन को बढ़ाने के लिए यह डेवलोपमेन्ट किया गया है। क्या होते है हार्ड फोर्क ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी की दुनिया में, हार्ड फोर्क किसी ब्लॉकचेन के नियमों या टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण बदलाव होते है। यह एक परमानेंट अपडेट है जो पुराने वर्जन की कमियों को ख़त्म करता है। इस प्रकार का अपग्रेड नेटवर्क में नई सुविधाएँ, फीचर्स या सुधार लाते है। कभी-कभी, यह एक बिल्कुल नए ब्लॉकचेन या क्रिप्टोकरेंसी की ओर भी ले जाता है।
Read More- Shibarium Hard Fork से Shiba Inu में आ सकता है उछाल
