
![]()
Pi Coin होल्डर्स मेननेट के लाइव होने को लेकर दुविधा में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में किसी टोकन का लॉन्च होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह तब ज्यादा विशेष हो जाता है, जब किसी टोकन ने अपनी लॉन्चिंग से पहले ही लोकप्रियता हांसिल कर ली हों। वर्तमान में कुछ ऐसी ही स्थिति Pi Coin को लेकर भी है, जिसके ऐप के माध्यम से निवेशक टोकन की माइनिंग तो कर पा रहे हैं, लेकिन इसे कैसे सेल करें और कैसे ट्रेड करें इस विषय में कोई भी क्लियरिटी निवेशकों को नहीं हैं। वजह है Pi Coin के नेटवर्क मेननेट का लाइव न होना।
जानकारी के अनुसार Pi से जुड़ी डेवलपमेंट टीम इस बात की घोषणा कर चुकी हैं कि 28 जून 2024 को नेटवर्क मेननेट लाइव हो जाएगा। हालाँकि Pi Network मेननेट के लाइव होने के लिए जरुरी शर्त है इसके 15 मिलियन से अधिक यूजर्स KYC का पूरा होना, जिसके करीब Pi पहुँच चुका है और 10 मिलियन यूजर KYC का माइलस्टोन पूरा कर चुका हैं। लेकिन सवाल यही बना हुआ है कि क्या 15 मिलियन यूजर्स KYC का माइलस्टोन पूरा करने पर Pi नेटवर्क मेननेट लाइव हो जाएगा और अगर यह लाइव भी हो गया तो क्या Pi Coin ट्रेडेबल होंगे। यही सवाल Pi Coin के होल्डर्स के मन में भी हैं, जिन्होंने ऐप के माध्यम से बड़ी मात्रा में Pi Coin प्राप्त किये हैं।
Read More- Bitcoin Price Prediction
