
![]()
क्या हैं Bitcoin क्रिएटर Satoshi Nakamoto की वापसी के संकेत Bitcoin, जो क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की सबसे बड़ी करेंसी है, न केवल आम क्रिप्टो निवेशक बल्कि पूरे ग्लोबल मार्केट के निवेशको की नजर में रहती हैं। जिसके पीछे की वजह इस क्रिप्टोकरेंसी की लगातार बढती कीमत है। जिसने उन निवेशकों को भी अमीर बनाया है, जिन्होंने काफी कम अमाउंट में BTC में निवेश किया था, लेकिन समय के साथ आज उनका निवेश, उन्हें हजारो गुना प्रॉफिट करा चुका है।
जहाँ लोग BTC के बारे में सबसे ज्यादा समझते हैं, जानते हैं, पढ़ते हैं, वहीँ लोग इस क्रिप्टोकरेंसी के क्रिएटर Satoshi Nakamoto की मिस्ट्री को आज तक सुलझा नहीं सके हैं। इसके पीछे का कारण है Satoshi Nakamoto की छिपी हुई आइडेंटिटी। जिसके बारे में न किसी को कुछ पता है और न ही कोई विस्तार से कुछ जानता हैं।
Read More- latest crypto hindi news
