
![]()
डायनामिक कस्टमर बेस के कारण OKX ने किया ऑस्ट्रेलिया में विस्तार क्रिप्टो एक्सचेंज OKX एक ग्लोबल एक्सचेंज बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके लिए पिछले कुछ समय में एक्सचेंज ने कई बड़े देशो में अपना विस्तार किया है या विस्तार की योजना में लगा हुआ है। इसी के चलते अब एक्सचेंज ने आस्ट्रेलिया में अपने विस्तार करने की घोषणा की है। हालाँकि कुछ समय पहले ही एक्सचेंज ने भारत से विदा ले लिया है।
14 मई 2024 को, OKX के मैन स्पांसर,Oscar Piastri ने सिडनी में मीडिया में आधिकारिक तौर पर इस खबर की घोषणा की है। साथ ही इस बात की भी घोषणा की कि प्लेटफ़ॉर्म क्रिप्टो यूजर्स के लिए लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के साथ AUD pairs और बैंकिंग सुविधाए देगा। OKX ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिप्टो यूजर्स के लिए ट्रेडिंग पेयर्स की संख्या भी घटा कर 170 ट्रेडिंग पेयर्स कर दी है। साथ ही क्रिप्टो यूजर्स के लिए ऑप्शन्स ट्रेडिंग भी उपलब्ध है।
Read More- Latest Crypto Hindi News
