
![]()
मीम कॉइन क्रेज को बढ़ा रहा है GameStop क्रिप्टो मार्केट में मीम कॉइन का क्रेज जारी है। जहाँ Floki और Pepe में उछाल आया है वहीं एक और मीम कॉइन मार्केट में धूम मचा रहा है। यह मीम कॉइन Solana ब्लॉकचैन पर बना GameStop (GME) टोकन है। पिछले सात दिनों में GameStop (GME) कॉइन की कीमत 2000% बढ़ गई है, जो 40% गिरने से पहले $0.02063 के आल टाइम है पर पहुंच गया था। उतार-चढ़ाव के बावजूद, GME की ट्रेडिंग प्राइस अभी भी $0.00986 और मार्केट कैप $68,003,187 है, जो इसे क्रिप्टोकरेंसी में 523वें स्थान पर रखता है।
आखिर क्यों बढ़ी GameStop की कीमत GME स्टॉक की कीमत Keith Gill के कारण बढ़ी है, जिन्हें TheRoaringKitty के नाम से भी जाना जाता है, जो 2019 में GameStop के अपने Reddit एनालिसिस के लिए जाने जाते है। Keith Gill की वापसी से #GameStop ($GME) का क्रेज बढ़ रहा है और मीम कॉइन स्पेस में उत्साह पैदा हो गया है। जिसके चलते GameStop की कीमत 100% तक बढ़ गई। Gill के प्रिडिक्शन के चलते छोटे ट्रेडर्स ने भी टोकन में उत्साह दिखाया, जिससे टोकन में असाधारण उतार-चढ़ाव और मुनाफा हुआ।
Read More- Latest Crypto Hindi News
