साल 2025 की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट थोड़ी सुस्त नजर आ रही थी, लेकिन अब crypto news in hindi में तेजी से उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं। बाजार में अब जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बिटकॉइन और इथेरियम जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ कई छोटे कॉइन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिटकॉइन रिकॉर्ड हाई के करीब
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार एक बार फिर जोश में है। बिटकॉइन की कीमत लगभग $105,000 तक पहुंच गई है, जो इसके ऑल टाइम हाई से महज 3% नीचे है। इस उछाल के पीछे अमेरिका में व्यापार टैरिफ में राहत, बेहतर व्यापार समझौते और ब्याज दरों में संभावित कटौती जैसे कई बड़े कारण हैं, जिन्होंने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
इथेरियम और ऑल्टकॉइन में ज़बरदस्त तेजी
काफी समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद इथेरियम ने बीते हफ्ते 40% की छलांग लगाई। इसके साथ ही अन्य ऑल्टकॉइन की कीमतों में भी तेजी आई है। ऑल्टकॉइन का कुल मार्केट कैप अब $290 बिलियन के पार पहुंच गया है, जबकि सिर्फ 7 दिन पहले यह $220 बिलियन के आसपास था। हालांकि यह अब भी जनवरी के उच्च स्तर से 50% नीचे है, लेकिन रिकवरी के स्पष्ट संकेत हैं।
बिटकॉइन का घटता डॉमिनेंस
पिछले सप्ताह बिटकॉइन का मार्केट डॉमिनेंस 65.5% था, जो अब घटकर 62.7% हो गया है। इसका मतलब है कि अब निवेशक केवल बिटकॉइन पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि दूसरे कॉइन में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इन कॉइन में हो सकता है फायदा
निवेश से पहले ध्यान रखें
क्रिप्टो बाजार में कमाई के बड़े मौके हैं, लेकिन इसमें जोखिम भी उतना ही ज्यादा है। इसलिए निवेश करने से पहले खुद का रिसर्च (DYOR – Do Your Own Research) जरूर करें और बाजार की चाल को समझें।
